विकासनगर, अक्टूबर 5 -- Vikasnagar News: सेलाकुई, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड सहसपुर की ग्राम पंचायत भुड्डी में पंचायतघर के सामने बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए लाभार्थियों का चयन, दस्तावेज संबंधी कार्य और योजनाओं से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सेवा शिविर अभियान में दी गई योजनाओं की जानकारी शिविर मे...