Vikasnagar News: सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्राइट एंजल्स स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
विकासनगर, सितम्बर 30 -- Vikasnagar News: सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्राइट एंजल्स स्कूल, जीवनगढ़ में बुधवार को 'विकसित भारत-2047' विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला, लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से वर्ष 2047 तक अपने सपनों के भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने कहा कि ईमानदारी, मानवता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के भविष्य और उसमें अपनी भूमिका पर विचार करने के लिए प्रेरित करना रहा। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.