Vikasnagar News: सेलाकुई-सहसपुर में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 30 के चालान
विकासनगर, अक्टूबर 30 -- Vikasnagar News: सेलाकुई, संवाददाता। सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 ई-रिक्शा के चालान किए गए। विभाग की कार्रवाई से ई-रिक्शा संचालकों में खलबली मच गई।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुशील निरंजन के नेतृत्व में परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान ई-रिक्शा के पंजीकरण प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र और चालकों के वाहन चलाने के लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई। वैध अभिलेख नहीं मिलने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि ई-रिक्शा का संचालन भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.