विकासनगर, सितम्बर 3 -- Vikasnagar News: दून-पांवटा हाईवे पर सेलाकुई के पास स्वारना नदी पर चार दशक पूर्व बने पुल पूरी तरह से खतरे की जद में आ चुका है। इसको देखते हुए पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। छोटे वाहन और बाइक सवार ही पुल से आ-जा सकेंगे। फिलहाल खोखले हो चुके पुल के बेस को कंक्रीट भरकर ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। दरअसल, स्वारना नदी पर यह पुल करीब चार दशक 1984 में बनाया गया था। करीब 200 मीटर लंबे इस पुल की चौड़ाई महज 7.5 मीटर है। पुल के नीचे बने बेसमेंट पर पिलर लगाकर इसे तैयार किया गया है, लेकिन बारिश से स्वारना नदी में उफान आने के कारण यह बेस धीरे-धीरे खोखला होता गया। किसी भी जिम्मेदार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद स्वारना में आए उफान के कारण पुल के नीचे के बेस का एक बड़ा हिस्सा ...