Vikasnagar News: सेलाकुई में मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर, अगस्त 10 -- Vikasnagar News: सेलाकुई,संवाददाता। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस ने मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टे में लगाई गई नगदी, सट्टा पर्ची, डायरी, बॉल पेन और अन्य सट्टा सामग्री बरामद की है। थानाध्यक्ष सेलाकुई लोकपाल परमार ने बताया कि रविवार रात को पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिवनगर बस्ती जाने वाले रास्ते पर राजा के ढाबे के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए लोगों को सट्टा खिला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरासत पुत्र रियासत, निवासी ग्राम जमनिया, थाना सिंघौली, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.