Vikasnagar News: सेलाकुई में दो वार्डों को मिलेंगे सीसी मार्ग, विधायक ने किया शिलान्यास
विकासनगर, अक्टूबर 25 -- Vikasnagar News: सेलाकुई। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने रविवार को हरिपुर के वार्ड संख्या दो और जमनपुर के वार्ड संख्या पांच स्थित पीठ गली में सीसी मार्ग निर्माण कार्यों का पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया। इन मार्गों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने और क्षेत्र की सड़क व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। विधायक पुंडीर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और गांव में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों का निर्माण स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कराया जा रहा है, ताकि लोगों को दैनिक आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना प्राथमिकता है। इस मौके पर सभासद किरण पंवार, अनिल नौटियाल, पंकज थापा, अंबिका, य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.