Vikasnagar News: सेलाकुई पुलिस ने तीन वारंटी गिरफ्तार किए
विकासनगर, अक्टूबर 12 -- Vikasnagar News: सेलाकुई। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। तीनों आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। उन्हें संबंधित न्यायालयों में पेश गया। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वाली कॉलोनी, भाऊवाला निवासी दिव्यांश थपलियाल, बायाखाला राजा रोड, सेलाकुई निवासी पंकज कुमार और हरिपुर, सेलाकुई निवासी दीपक सिंह पाल शामिल हैं। दिव्यांश और पंकज के खिलाफ एनआई एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वहीं, दीपक सिंह पाल के खिलाफ एनआई एक्ट के साथ ही धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से संबंधित मुकदमा भी दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.