Vikasnagar News: सेलाकुई के वार्ड-नौ में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण शुरू
विकासनगर, अक्टूबर 4 -- Vikasnagar News: नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने रविवार को निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क बनने से वार्ड के स्थानीय लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। विकास कार्य केवल घोषणाओं तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे, इसी दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में भी सुधार होगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.