विकासनगर, सितम्बर 7 -- Vikasnagar News: तहसील कालसी के अंतर्गत ग्राम व्यास नहरी में सेना की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर मामला गरमा गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यमुना घाट के समीप मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) के नाम दर्ज भूमि पर अवैध निर्माण किया गया है। उन्होंने इस मामले में तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत की प्रक्रिया शिकायतकर्ता गिरीश डालाकोटी के अनुसार उन्होंने इस संबंध में 26 जुलाई को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से एसडीएम को शिकायत दर्ज कराई थी। उनका दावा है कि शिकायत के बाद हुई जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद मौके से अतिक्रमण हटाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भूमि राजस्व अभिलेखों में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर...