विकासनगर, जुलाई 23 -- Vikasnagar News: सहसपुर विकासखंड के कोल्हूपानी,जामुनवाला और उमेदपुर स्थित तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का गुरुवार को सीएसआर पहल के तहत लोकार्पण किया गया। यह आंगनबाड़ी केंद्रो का निर्माण मित्सुबिशी एलेवेटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से पंख संस्था की ओर से किया गया है। मित्सुबिशी एलेवेटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के उत्तरी भारत शाखा प्रमुख पंकज नारंग और उनकी टीम ने तीनों स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्रों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीडीपीओ रेनू लांबा ने बाल विकास और आंगनबाड़ी सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में योगदान के लिए मित्सुबिशी एलेवेटर इंडिया और पंख संस्था को प्रशंसा-पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली पाठशाला हैं। यह भी पढ़ें- दो साल में 80 मॉडल आंगनवाड़ी तैयार, अब 356 केंद्रों को...