Vikasnagar News: सिलीखड्ड-कुनैन मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग
विकासनगर, नवम्बर 9 -- Vikasnagar News: चकराता क्षेत्र के सिलीखड्ड-कुनैन मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मोटर मार्ग से सैंज, कुनैन, अमराड़, झबराड़, खरोड़ा, कुताड़ सहित आदि गांव जुड़े हैं। वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत यह सड़क बनाई गई थी, लेकिन तब से अब तक इसमें कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ। जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय मंत्री, क्षेत्रीय विधायक और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के रखरखाव को लेकर पीएम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.