Vikasnagar News: सिमोग में धूमधाम से मनाया पाईता पर्व,
विकासनगर, अक्टूबर 20 -- Vikasnagar News: कालसी तहसील के सिमोग गांव स्थित शिलगुर-विजट महाराज मंदिर में मंगलवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पाईता पर्व धूमधाम से मनाया गया। मौके पर जौनसार-बावर सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु देव दर्शन के लिए पहुंचे। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पाईता पर्व पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। परंपरा के अनुसार मंदिर के गर्भगृह में विराजमान देव चिह्नों को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बाहर निकाला गया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर अपने आराध्य देव के दर्शन किए और परिवार की खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद देव चिह्नों को पुनः गर्भगृह में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.