विकासनगर, अक्टूबर 21 -- Vikasnagar News: सेलाकुई के शिवनगर स्थित दुर्गा मंदिर में श्री श्री 108 दुर्गा समिति और डाकपत्थर क्लब में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन से पहले महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाई। लाल सिंदूर से सजी महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच महिलाओं ने मां दुर्गा को भावुक विदाई दी। इसके बाद मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालकर यमुना नदी में विसर्जन किया गया। नवरात्र के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने मां दुर्गा के सामने सिंदूर अर्पित किया और फिर एक-दूसरे के माथे पर सिंदूर लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। यह भी पढ़ें- Rampur News: सिं...