Vikasnagar News: साहिया में 690 श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण
विकासनगर, सितम्बर 21 -- Vikasnagar News: श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने और कौशल बढ़ाने के लिए साहिया क्षेत्र में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम का संचालन जीएसजी स्किल डेवलपमेंट प्रा. लि. कर रही है। प्रशिक्षण में क्षेत्र के 690 श्रमिक शामिल हैं। प्रशिक्षक विशाल चौधरी और हरेन्द्र कुमार गुप्ता श्रमिकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम में अमीर राय, वीरेंद्र लाल, परम सिंह तोमर, कलम सिंह राय, नरेश सिंह राय, नरेश नेगी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.