Vikasnagar News: सावन के सोमवार पर मंदिरों और शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव
विकासनगर, जुलाई 27 -- Vikasnagar News: पौराणिक शिव मंदिर लाखामंडल, प्राचीन शिव मंदिर बाड़वाला, कैनाल रोड स्थित शिव मंदिर समेत डाकपत्थर, बरोटीवाला, हरबर्टपुर, सहसपुर और आसपास के गांवों के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। बाड़वाला के प्राचीन शिव मंदिर में तड़के चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। सेलाकुई में श्रद्धालु डमरू की थाप पर नृत्य करते हुए शिवभक्ति में लीन नजर आए, जबकि विभिन्न मंदिरों में शिव भजनों की गूंज के बीच भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। एनफील्ड के बूढ़ा केदारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने 'बोल बम' के जयघोष के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.