विकासनगर, अक्टूबर 29 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर, रवाई, जौनपुर, शिमला और सिरमौर क्षेत्र के आराध्य कुल देवता छत्रधारी चालदा महासू के मशक आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सात दिसंबर को देवता की पालकी मशक गांव पहुंचेगी। इस दौरान 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसे देखते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मशक गांव के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख फतेह सिंह चौहान के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार से मिला। शिष्टमंडल ने बताया कि छत्रधारी चालदा महासू देवता की पालकी तीन दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पशमी गांव, शिलाई से रवाना होगी और सात दिसंबर को मशक गांव में विराजमान होगी। देवता के प्रव...