विकासनगर, अक्टूबर 20 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर के आराध्य देव चालदा महासू महाराज के आगमन को लेकर चार खत कडमाण में उत्साह का माहौल है। मंगलवार, 20 अक्तूबर को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चालदा महासू महाराज 7 दिसंबर 2026 को खत शीलगांव के मशक गांव में विराजमान होंगे। महाराज एक वर्ष तक यहां प्रवास करेंगे। पश्मी में वजीर दीवान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चार खत कडमाण के सियाणों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। बैठक में छतराई के सियाणा शमशेर सिंह चौहान, खत शीलगांव के मशक गांव के सियाणा फतेह सिंह चौहान, खत केलो के सियाणा अजीत राणा और खत भरम के सियाणा गजेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी की सहमति से महाराज के आगमन की तिथि तय की गई। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सिमोग में धूमधाम से मनाया पाईता पर्व,मशक ग...