Vikasnagar News: साढ़े तीन दशक से अधर में रोहटा-अटाल मोटर मार्ग, ग्रामीण परेशान
विकासनगर, अक्टूबर 29 -- Vikasnagar News: चकराता विकासखंड के अंतर्गत रोहटा-अटाल मोटर मार्ग का निर्माण करीब साढ़े तीन दशक बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। उत्तर प्रदेश के समय स्वीकृत इस सड़क के लिए कई बार निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन सर्वे विवाद और अन्य कारणों से सड़क आगे नहीं बढ़ सकी। इससे अटाल समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आज भी सड़क सुविधा का इंतजार है। लोक निर्माण विभाग के चकराता खंड ने रोहटा खड्ड से अटाल तक स्वीकृत सड़क पर अटाल कावा खेड़ा की ओर से नब्बे के दशक में निर्माण शुरू किया था। उस दौरान आधा किलोमीटर से अधिक सड़क बनाई गई, लेकिन इसके बाद काम रुक गया। उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी ग्रामीणों को इस सड़क का पूरा लाभ नहीं मिल पाया। वर्ष 2015-16 में सड़क निर्माण की उम्मीद जगी और रोहटा खड्ड से नीचे की ओर करीब च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.