विकासनगर, अक्टूबर 25 -- Vikasnagar News: सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग, एसडीएम बोले- साहिया बाजार में तैनात होंगे पुलिसकर्मी

सहिया-क्वानू मार्ग पर जाम से परेशानी सहिया, संवाददाता। सहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर अवैध पार्किंग की समस्या स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। रविवार शाम सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थानीय निवासियों, वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मशक्कत के बाद वाहनों को हटाया गया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।

पार्किंग व्यवस्था और पुलिस तैनाती की मांग मार्ग पर पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण चालक सड़क ...