विकासनगर, अगस्त 6 -- Vikasnagar News: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए लगाए गए विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथ लेवल अधिकारियों से प्राप्त दावों एवं आपत्तियों, उनके सत्यापन की प्रगति तथा अभिलेखों के रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: डीएम ने किया एसआईआर कार्य...