विकासनगर, अक्टूबर 3 -- Vikasnagar News: रोटरी क्लब दून विकास की ओर से सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़ को 10 सीलिंग फैन प्रदान किए गए। रोटरी डिस्ट्रिक्ट की ओर से सेवा कार्य के लिए उपलब्ध कराए गए इन पंखों से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा। क्लब अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय के व्यवस्थापक सुशील अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय को उपलब्ध कराए गए सीलिंग फैन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होंगे। कार्यक्रम में क्लब सचिव दीपक मेहंदीरत्ता, पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व सचिव दीपक मित्तल, ललित अग्रवाल, अमित सोनी, सुरेश रावत, राजीव चावला और जीवन सिंह सजवान मौजूद रहे। क्लब सदस्यों ने भव...