Vikasnagar News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में अभिभावक गोष्ठी एवं पीटीएम आयोजित
विकासनगर, जुलाई 31 -- Vikasnagar News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाबूगढ़ विकासनगर में शुक्रवार को अभिभावक गोष्ठी एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रतिदिन संचालित होने वाली शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पंचांग वाचन, आज का विचार, दैनिक समाचार, बोधकथा सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा से अभिभावकों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, मुख्य अतिथि राम आसरे चौहान, छत्रपाल सिंह, दरवान सिंह, चंद्रप्रकाश शर्मा तथा छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि राम आसरे चौहान ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.