विकासनगर, अक्टूबर 31 -- Vikasnagar News: विकासनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को विकासनगर पुलिस ने सेंट मेरी स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत विद्यार्थियों को कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यप्रणाली और कानूनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के तहत नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी। डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर होने वाली ठगी के प्रति भी सतर्क किया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता अभियान में छात्राओं को दी कानून और सुरक्षा की जानकारी यह भी पढ़ें- Almora Ne...