विकासनगर, सितम्बर 22 -- Vikasnagar News: त्यूणी, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम पंचायत छजाड़-हरटाड़ में मंगलवार को आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक विभागों के अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पानुवां में चौपाल, मौके पर बनी 28 किसानों की फार्मर आईडीकार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल अधिकारी एवं सहायक अभियंता जल निगम रविंद्र कुमार ने की। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। ग्राम प्रधान प्रियंका चौहान ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। उन्होंने कथियान में उद्यान सचल दल केंद्र खोलने, कथियान, हर...