विकासनगर, अगस्त 16 -- Vikasnagar News: लाइन जीवनगढ़ स्थित जौनसार बावर भवन में रविवार को खत बनगांव के सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पंजीकरण, आजीवन सदस्यता शुल्क और नियमावली निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने समिति को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने बताया कि समिति खत बनगांव क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी समिति के जानकार सदस्यों द्वारा निगरानी रखी जाएगी, ताकि विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। स...