विकासनगर, अक्टूबर 14 -- Vikasnagar News: कालसी ब्लॉक के अंतर्गत राजस्व क्षेत्र में कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त देखरेख में खरीफ फसलों की 'क्रॉप कटिंग' (फसल कटाई प्रयोग) का कार्य तेजी से चल रहा है। कालसी ब्लॉक के राजस्व क्षेत्र सहिया के समाल्टा गांव में खरीफ फसलों की पैदावार का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया गया। कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त देखरेख में राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र रावत की मौजूदगी में धान की फसल की कटाई की गई। निर्धारित 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 11 किलो 850 ग्राम धान की पैदावार दर्ज की गई। राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार फसलों की औसत उपज का सटीक आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग किए जाते हैं। इससे क्षेत्र में खाद्यान्न उत्पादन की स्थिति का मूल्यांकन करने और भविष्य की कृषि ...