विकासनगर, सितम्बर 1 -- Vikasnagar News: नगर पंचायत के वार्ड एक में सफाई के दौरान सफाई कर्मचारी के साथ कथित मारपीट के विरोध में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। गुस्साए कर्मचारी बाहर धरने पर बैठ गए और आरोपी से माफी मांगने की मांग की। कर्मचारियों के काम रोकने से कुछ समय के लिए कूड़ा उठान व्यवस्था भी प्रभावित रही। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सफाई कर्मचारी बिट्टू ठेली से सड़क की सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर पीछे कर रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से सफाई ठेली क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद चालक और सफाई कर्मी के बीच विवाद हो गया। कर्मचारियों का आरोप है कि चालक ने सफाई कर्मी के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं。

घटना का प्रतिक्रीया घटना की जानकारी मिलते ही अन्य सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्...