Vikasnagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
विकासनगर, जुलाई 11 -- Vikasnagar News: पिछले मार्च माह में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में मृतक के पिता ने उसके दोस्त पर लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ग्राम सिंगपुरा निवासी अजेश कुमार ने बताया कि उनका 21 वर्षीय पुत्र रामखिलावन चार मार्च को दवाई लेने के लिए विकासनगर आया था। इसी दौरान उसका दोस्त शुभम पाल, पुत्र जितेंद्र पाल, निवासी सिंगपुरा अपनी पल्सर बाइक पर उसे साथ लेकर रामपुर, सहसपुर चला गया। बताया कि वापस लौटते समय सहसपुर स्थित बिजलीघर के पास शुभम की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे रामखिलावन गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसका उपचार सहसपुर अस्पताल में कराया गया, इसके बाद उसे लेहमन अस्पताल ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.