Vikasnagar News: सड़क सुरक्षा के पाठ से विद्यार्थियों को कराया जागरूक
विकासनगर, सितम्बर 10 -- Vikasnagar News: पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज होरावाला में गुरुवार को परिवहन विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन विकासनगर अनिल सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात और सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार की जानकारी दी। सेमिनार में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी गई। विद्यार्थियों को नाबालिग अवस्था में वाहन नहीं चलाने और दुर्घटना होने पर घायलों की सहायता के लिए आगे आने के लिए भी प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू जिला स्कूल में क्विज कराकर विद्यार्थियों को किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.