Vikasnagar News: सड़क की मांग को लेकर लोनिवि कार्यालय पहुंचे किमोटा के ग्रामीण
विकासनगर, सितम्बर 29 -- Vikasnagar News: सड़क सुविधा से वंचित कालसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कनबुआ के किमोटा गांव के ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग के सहिया कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता अनुज भारद्वाज से मुलाकात कर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें रोजाना करीब तीन किलोमीटर की कठिन चढ़ाई-उतराई पार कर सहिया बाजार पहुंचना पड़ता है। ग्रामीण अपनी नगदी फसलें और रोजमर्रा का सामान पीठ पर ढोकर लाने-ले जाने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, स्कूली बच्चों और बीमार लोगों को होती है। गांव में किसी के बीमार पड़ने पर उसे कंधों पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.