विकासनगर, जुलाई 21 -- Vikasnagar News: कोतवाली विकासनगर में 20 वर्षीय युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई है। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा सात जुलाई से लापता है और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। तहरीर के अनुसार विजयपाल तोमर निवासी ग्राम अपर पष्टा, पोस्ट लांघा, कोतवाली विकासनगर ने बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र आयुष तोमर कालसी ब्लॉक में कार्य करता है और वहीं रात्रि विश्राम करता था। उनकी बेटे से प्रतिदिन फोन पर बातचीत होती थी, लेकिन 7 जुलाई 2026 की रात तक जब बेटे का फोन नहीं आया तो उन्होंने संपर्क करने का प्रयास किया। हालांकि उसका मोबाइल फोन बंद मिला। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग से जानकारी लेने पर भी पता चला कि आयुष का मोबाइल 7 जुलाई की शाम से बंद है। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित ...