Vikasnagar News: श्रीराम की खड़ाऊं सिंहासन पर रख भरत ने चलाया अयोध्या का राज
विकासनगर, अक्टूबर 28 -- Vikasnagar News: 52 बीघा में चल रही रामलीला की पांचवीं रात्रि में भगवान श्रीराम के वनवास, केवट प्रसंग और भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने रिबन काटकर लीला का शुभारंभ किया। मंचन के दौरान भाई प्रेम, त्याग और भक्ति के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला में दिखाया गया कि माता कैकेयी के वचनों का पालन करते हुए भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ वन को प्रस्थान करते हैं। वन यात्रा के दौरान गंगा पार करने के लिए श्रीराम केवट से नाव उपलब्ध कराने का आग्रह करते हैं। केवट उन्हें नदी पार कराता है और उतराई में धन-दौलत के बजाय भवसागर से पार लगाने का वचन मांगता है। इस प्रसंग के माध्यम से भगवान के प्रति केवट की श्रद्धा और समर्पण को दर्शाया गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: केवट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.