विकासनगर, अक्टूबर 17 -- Vikasnagar News: शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को घरों और मंदिरों में आदिशक्ति मां जगदंबा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि का विधि विधान से पूजन किया गया। घरों में स्थापित कलश पर गुड़हल का पुष्प अर्पित कर अक्षत, रोली, हल्दी, मौली सहित सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री अर्पित की गई। माता के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना मां कालरात्रि से सुख-समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद मांगा। अस्पताल रोड स्थित काली माता मंदिर के पुजारी पंडित मनोज पैन्यूली ने बताया कि माता कालरात्रि को महायोगीश्वरी, महायोगिनी और शुभंकरी कहा गया है। मां कालरात्रि की विधिवत पूजा अर्चना करने से माता अपने भक्तों को काल से बचाती हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: मां कालरात्रि की हुई अराधना माता कालर...