Vikasnagar News: शौकिया तौर पर तमंचा रखने वाला युवक गिरफ्तार
विकासनगर, सितम्बर 22 -- Vikasnagar News: विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने तमंचा शौकिया तौर पर अपने पास रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि 21 सितंबर को चेकिंग टीम ने कैनाल रोड स्थित त्यागी फार्म हाउस के पास राज वर्मा (20) पुत्र नरेश वर्मा निवासी दुर्गा माता मंदिर, पुरानी कालसी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- विकासनगर में शौकिया तमंचा रखने वाला युवक गिरफ्तार पुलिस बरामद तमंचे के स्रोत की जांच कर रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी पता लगाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.