Vikasnagar News: शीशमबाड़ा प्लांट को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
विकासनगर, जुलाई 21 -- Vikasnagar News: शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। प्लांट को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और क्षेत्रीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र की जनता इस प्लांट की बदबू, प्रदूषण और बीमारियों का दंश झेल रही है, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज किया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सेलाकुई प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमित पंवार ने कहा कि शीशमबाड़ा प्लांट अब पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। उनका आरोप है कि कूड़े के ढ़ेर से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के गांवों के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बदबू और प्रदूषण से लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.