Vikasnagar News: शिमला बाईपास पर दो बाइकों में भिड़ंत में युवक की मौत
विकासनगर, अक्टूबर 18 -- Vikasnagar News: पुरानी शिमला बाईपास रोड पर डाडापुर गांव के पास रविवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतक ग्राफिक एरा अस्पताल में क्लीनर का काम करता था। सहसपुर कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे एक बाइक सभावाला से देहरादून की ओर जा रही थी। इसी दौरान देहरादून से सभावाला की ओर आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में पहली बाइक को चला रहे अन (24) निवासी सेखोंवाला के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। उसे ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहली बाइक पर सवार शुभम (21) निवासी बद्रीपुर के पैरों में चोटें आई हैं। उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.