विकासनगर, जुलाई 28 -- Vikasnagar News: राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर में मंगलवार को ब्लॉक के शिक्षकों को शिक्षण में सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईसीटी) का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को को स्मार्ट क्लास संचालन, आकर्षक प्रेजेंटेशन तैयार करना, नया ई-मेल बनाना, ऑनलाइन शिक्षण, फाइल एवं स्क्रीन शेयर करना, कैमरा और माइक्रोफोन का प्रभावी उपयोग तथा एआई आधारित शैक्षणिक टूल्स के इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी गई। बीआरपी संतोषी नौटियाल, प्रीति जोशी और पूजा रांगड़ ने शिक्षकों को बताया कि आईसीटी सुगमता एवं व्यक्तिगत शिक्षा के साथ ही आधुनिक तकनीकी और आलोचनात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण कौशलों को बढ़ावा देता है। शिक्षक आईसीटी का प्रयोग नियमित कार्य, लेसन प्लान, सूचना प्रस्तुति, इंटरनेट पर बुनियादी जानकारी की खोज आदि के लिए करते हैं। उन्ह...