Vikasnagar News: शिक्षक समाज की मजबूत कड़ी- मुन्ना सिंह चौहान
विकासनगर, सितम्बर 5 -- Vikasnagar News: विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक समाज की सबसे बड़ी कड़ी हैं। उनका सम्मान हरहाल में जरूरी है। यह बातें उन्होंने शनिवार को शिक्षक दिवस पर हरबर्टपुर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। नगर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में 95 सेवारत और सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि शिक्षक समाज की वह मजबूत कड़ी है, जो विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है। बदलते समय और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के बीच शिक्षकों की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार देना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि संस्कारवान नागरिक ही मजबूत समाज और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.