Vikasnagar News: शिक्षक की विदाई पर भावुक हुए विद्यार्थी
विकासनगर, सितम्बर 10 -- Vikasnagar News: कुछ शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और संस्कारों से विद्यार्थियों के जीवन का हिस्सा बन जाते हैं। राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू के सहायक अध्यापक (एलटी गणित) ओम प्रकाश लखेड़ा भी ऐसे ही शिक्षक रहे हैं। विद्यालय में 15 वर्षों की सेवा पूरी करने के बाद उनके स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विद्यार्थी भी अपने प्रिय शिक्षक को विदाई देते हुए भावुक हो उठे। श्री लखेड़ा ने अपने सेवाकाल में शिक्षण को नौकरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सेवा का माध्यम माना। उन्होंने गणित जैसे विषय को विद्यार्थियों के लिए सरल और रुचिकर बनाने के साथ ही विद्यालय के प्रति पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। समयबद्धता, कर्तव्यनिष्ठा, विनम्रता और मधुर व्यवहार उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.