Vikasnagar News: शिक्षकों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग
विकासनगर, जुलाई 18 -- Vikasnagar News: उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की सहसपुर ब्लॉक इकाई की बैठक शनिवार को प्राथमिक विद्यालय कोल्हूपानी में हुई। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पर चिंता जाहिर करते हुए संघ ने विभाग से सभी विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों के तैनाती की मांग की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नारायण दत्त जोशी ने कहा कि ब्लॉक के अधिकांश विद्यालयों में आरटीई के मानकों के तहत शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई है। शिक्षकों की कमी का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि दूरस्थ विद्यालय शिक्षकों की कमी से अधिक जूझ रहे हैं। उन्होंने नव नियुक्त शिक्षकों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री रूपक पुरी ने कहा कि शिक्षकों की कुछ समस्याओं का लंबे समय से समाधान न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.