विकासनगर, सितम्बर 28 -- Vikasnagar News: 1971 के भारत-पाक युद्ध में देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले सेलाकुई के हरिपुर निवासी शहीद सिपाही सूर सिंह राणा के परिजनों को बांग्लादेश सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। शहीद की बेटी विमला देवी और बेटे रमेश राणा को समारोह में प्रमाण पत्र, मेडल, स्मृति चिह्न और 1971 के युद्ध की घटनाओं पर आधारित पुस्तक भेंट की गई। सम्मान समारोह में शहीद परिवार को दिए गए प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न के साथ युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों के योगदान को भी याद किया गया। भेंट की गई पुस्तक में 1971 के युद्ध और उस दौरान भारतीय सैनिकों की भूमिका से जुड़ी घटनाओं का विस्तृत विवरण शामिल है। दशकों बाद शहीद की वीरता और बलिदान को मिले इस सम्मान से परिवार भावुक हो उठा। परिजनों ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वा...