Vikasnagar News: शक्ति नहर में मिला प्रेमनगर निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, सुसाइड नोट बरामद
विकासनगर, अक्टूबर 29 -- Vikasnagar News: शक्ति नहर के किनारे पर्स, दो मोबाइल फोन, हेलमेट और घड़ी मिलने के बाद चलाए गए सर्च अभियान के बाद गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने ढालीपुर इंटेक से 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान प्रेमनगर के पौंधा निवासी विमल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब साढे आठ बजे स्थानीय व्यक्ति ने कोतवाली विकासनगर को सूचना दी कि ढालीपुर वन चौकी से पहले ढकरानी गांव की ओर शक्ति नहर के किनारे एक पर्स, दो मोबाइल फोन, हेलमेट और घड़ी रखी हुई है। मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। सूचना पर उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और सामान कब्जे में लिया। पर्स में मिले आधार कार्ड से विमल कुमार (48) पुत्र शेर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.