Vikasnagar News: शक्ति नहर पर सुरक्षा के लिए लगेगा तार जाल, यूजेवीएनएल ने शुरू की कार्रवाई
विकासनगर, सितम्बर 3 -- Vikasnagar News: विकासनगर में शक्ति नहर को सुरक्षित बनाने के लिए शासन स्तर से पहल शुरू हो गई है। नहर में गिरने से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए नहर के दोनों किनारों पर तार-बाड़ लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही यूजेवीएनएल नहर के दोनों तरफ सुरक्षा जाल लगाने का कार्य शुरू करेगा। दरअसल, विकासनगर में शक्तिनहर में डाकपत्थर से लेकर ढकरानी तक सुरक्षा के लिए न तो जाल लगे हैं और न ही पैराफिट। नहर के दोनों तरफ सड़क है और बड़ी आबादी निवास करती है। सड़क दोनों तरफ काफी यातायात रहता है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने के कारण शक्तिनहर में हादसे होते रहते हैं। हाल ही में एक युवक कार सहित नहर में समा गया था। चार दिन बार उसका शव बरामद हुआ था। इससे पहले भी शक्ति नहर में कई हादसे हो चुके हैं। कई लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.