Vikasnagar News: शक्ति नहर किनारे किए जाएं सुरक्षा उपाय : जैन
विकासनगर, अगस्त 24 -- Vikasnagar News: शक्ति नहर में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए लोगों ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) से नहर के किनारे रेलिंग अथवा मजबूत तारजाल लगाने की मांग की है। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने यूजेवीएनएल को ज्ञापन भेजकर नहर के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की। ज्ञापन में जैन ने कहा कि शक्ति नहर का निर्माण वर्ष 1977 में हुआ था। करीब पांच दशक बाद नहर के आसपास विकासनगर, नवाबगढ़, भीमावाला, हरबर्टपुर, ढालीपुर, ढकरानी, कुंजा, कुंजा ग्रांट और कुल्हाल समेत कई क्षेत्रों में बड़ी आबादी बस चुकी है। स्कूली बच्चों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों का नहर किनारे से नियमित आवागमन होता है। ऐसे में सुरक्षा इंतजामों की कमी गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.