Vikasnagar News: व्यायामशाला के नए शिलापट्ट पर सियासत, पूर्व सदस्यों ने उठाए सवाल
विकासनगर, सितम्बर 22 -- Vikasnagar News: चकराता, संवाददाता। चकराता छावनी क्षेत्र में नवीनीकरण के बाद व्यायामशाला में लगाए गए नए शिलापट्ट को लेकर कांग्रेस और भाजपा समर्थित पूर्व छावनी परिषद सदस्यों ने आपत्ति जताई है। पूर्व सदस्यों का कहना है कि व्यायामशाला में उपकरण विधायक प्रीतम सिंह की विधायक निधि से सभी सदस्यों के सहयोग से उपलब्ध कराए गए थे। ऐसे में नए शिलापट्ट से विधायक निधि और तत्कालीन सदस्यों के नाम हटाए जाने पर उन्होंने सवाल उठाए हैं। पूर्व उपाध्यक्ष चंदन रावत तथा पूर्व सदस्य कमल किशोर रावत, ममता चांदना और नैन सिंह राणा ने कहा कि पूर्व शिलापट्ट पर छह सभासदों के नाम अंकित थे, जिनमें कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों से जुड़े सदस्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि उन्हें व्यायामशाला का नाम डॉ. सरदार सिंह चौहान के नाम पर रखने से कोई आपत्ति नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.