विकासनगर, सितम्बर 17 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। बाड़वाला-लखवाड़ बैंड मार्ग पर ग्राम डूमेट के शुरुआती करीब 150 मीटर व्यावसायिक क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रस्तावित चौड़ाई घटाने का स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और प्रभावित भू-स्वामियों ने विरोध किया है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि पूर्व प्रस्ताव में सड़क की चौड़ाई करीब 18 से 21 मीटर थी, जिसे संशोधित प्रस्ताव में करीब 12 मीटर किए जाने की बात सामने आ रही है। उनका कहना है कि व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में चौड़ाई कम होने से भविष्य में यातायात दबाव बढ़ने पर जाम और बॉटलनेक की समस्या पैदा हो सकती है।क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी, एसडीएम विकासनगर और संबंधित सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को आपत्ति देने की तैयारी की है। उनकी मांग है कि...