विकासनगर, सितम्बर 5 -- Vikasnagar News: ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी शिक्षा विभाग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज केदारावाला में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक, बालिका खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिनभर चले मुकाबलों के बाद विभिन्न वर्गों में विजेता टीमों ने खिताब अपने नाम किए। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरबर्टपुर और लांघा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। हरबर्टपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में 25-19 और 25-22 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में राइंका केदारावाला और पीएम श्री इंटर कॉलेज होरावाला आमने-सामने रहे। तीन सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में केदारावाला की टीम ने 25-20, 20-25 और 25-19 से जीत दर्ज कर ...