Vikasnagar News: वैश्य लेडीज क्लब ने धूमधाम से मनाई जन्माष्ट्री
विकासनगर, सितम्बर 3 -- Vikasnagar News: हरबर्टपुर वैश्य लेडीज क्लब की ओर से गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। क्लब की सदस्यों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं। रंगारंग प्रस्तुतियों, भक्ति गीतों और मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जन्माष्टमी से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों में खासा उत्साह नजर आया। क्लब की अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व भी है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरबर्टपुर में हर्षोल्लास से मनाई जन्माष्टमी, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.