Vikasnagar News: विधायक ने सड़क का लोकार्पण किया
विकासनगर, अगस्त 24 -- Vikasnagar News: झीवरहेड़ी स्थित नीलकंठ कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स से बने नवनिर्मित आंतरिक मार्गों का सोमवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने लोकार्पण किया। लंबे समय से इन मार्गों के निर्माण की मांग उठ रही थी। विधायक ने कहा कि मजबूत आधारभूत ढांचा क्षेत्र के विकास की बुनियाद है। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उप प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, अवतार सिंह नेगी, संजय भट्ट, उर्मिला रावत, पंकज नौटियाल, संजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.