Vikasnagar News: विधायक चैंपियन ट्रॉफी में 700 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विकासनगर, सितम्बर 20 -- Vikasnagar News: क्वांसी स्थित मिनी स्टेडियम में रविवार को विधायक चैंपियन ट्रॉफी-2026 का शुभारंभ हुआ। ब्लॉक प्रमुख ने दीप प्रज्वलित और ध्वजारोहण कर चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में करीब 700 खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। युवा कल्याण, शिक्षा, खेल एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो में दमखम दिखाया। वॉलीबॉल अंडर-14 में न्याय पंचायत कांडोई-बौंदूर प्रथम और बूनाड़ द्वितीय रहा। अंडर-19 में कांडोई-बौंदूर प्रथम, कालसी द्वितीय और बृनाड़-बास्तिल तृतीय रहा। कबड्डी अंडर-14, अंडर-19 और खो-खो अंडर-19 के मुकाबले देर शाम तक जारी रहे। यह भी पढ़ें- खो खो में भाऊवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.